नगरपालिका की अवैध पार्किंग व प्रवेश शुल्क वसूली पर बवाल।

नगरपालिका की अवैध पार्किंग व प्रवेश शुल्क वसूली पर बवाल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर।
नगरपालिका परिषद द्वारा पार्किंग व प्रवेश शुल्क के नाम पर की जा रही कथित अवैध वसूली को लेकर शहर में बवाल मच गया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, घनश्याम शर्मा, छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनोज पांडे और संजय डोर्बी ने इस मुद्दे पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल वसूली रोकने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट की मात्रा मानक से कम, अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित।

नेताओं ने ज्ञापन में कहा कि नगरपालिका ने पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान विकसित नहीं किए हैं, बावजूद इसके शुल्क वसूला जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने बताया कि बाहरी पर्यटक और ट्रांसपोर्टर केवल नगर सीमा से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करते हैं, लेकिन उनसे भी जबरन टैक्स लिया जा रहा है। यह पुरानी चुंगी व्यवस्था को दोबारा लागू करने जैसा कदम है, जो पहले ही समाप्त की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर कांग्रेस में टिकट की जंग हुई दिलचस्प! विजय शर्मा भदौला की एंट्री से बढ़ी हलचल, रणजीत सिंह रावत समेत कई दावेदार मैदान में, आखिर किस पर खेलेगी कांग्रेस दांव?

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि ठेकेदारों द्वारा वाहन चालकों से अभद्र व्यवहार की शिकायतें भी सामने आई हैं। पूर्व में शिकायतों के चलते यह व्यवस्था बंद कर दी गई थी, लेकिन अब इसे पुनः शुरू कर दिया गया है, जिससे पर्यटक नगरी रामनगर की छवि धूमिल हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह के हाथों डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल; उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों का डबल सम्मान!

भाजपा नेताओं ने जनहित में अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है।