पर्यावरण संरक्षण व दक्षता बढ़ाने की दिशा में उत्तराखंड विधानसभा हुई डिजिटल

पर्यावरण संरक्षण व दक्षता बढ़ाने की दिशा में उत्तराखंड विधानसभा हुई डिजिटल

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में मंगलवार को ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकापर्ण किया। इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जल सृष्टि पार्क से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन संग खिंचवाई सेल्फी, प्रोटोकॉल से इतर आम लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों से की बातचीत और सुनीं उनकी बातें।

उत्तराखण्ड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के लिए ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है। इसके माध्यम से विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गये प्रश्नों के जवाब और अन्य दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके तहत विधानसभा में विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं, और सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी अधिक दक्षता से संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रीट लाइटों की लापरवाही पर अब रोज होगी निगरानी, दीपक रावत ने मांगी वार्डवार रिपोर्ट।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित थे।