उत्तराखंड राज्य स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता: रामनगर की प्रियंका बिष्ट ने स्वर्ण पदक जीता, कोमल चौहान और महिमा मनराल ने दिलाए रजत और कांस्य पदक।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता: रामनगर की प्रियंका बिष्ट ने स्वर्ण पदक जीता, कोमल चौहान और महिमा मनराल ने दिलाए रजत और कांस्य पदक।

 

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

8 से 10 नवंबर तक संत एंथोनी इंटर कॉलेज, जूलीकोट में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय अंडर 17-19 बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रामनगर उत्तराखंड बॉक्सिंग एकेडमी की प्रियंका बिष्ट ने 60-63 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नैनीताल टीम का नाम रोशन किया। कोमल चौहान ने 51-54 किलो भार वर्ग में रजत पदक और महिमा मनराल ने 42-44 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  जिम कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन ने ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी से की मुलाकात।

 

 

 

कोच नंदन सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र में सुविधाओं का अभाव होने के बावजूद बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उचित सुविधाएं मिलने पर बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। प्रियंका बिष्ट अब उत्तराखंड टीम का हिस्सा बनकर दिल्ली में होने वाली स्कूल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मालधन चौड़ में शराब दुकान को लेकर भ्रामक खबरों पर हंगामा, याचिकाकर्ता ने जताई आपत्ति, शराब दुकान को लेकर भ्रामक प्रचार पर शिकायत दर्ज।

 

 

 

बच्चों की इस उपलब्धि पर कोच नंदन सिंह नेगी, देवेंद्र भट्ट, संजीव शर्मा (प्रिंसिपल, एमपीआईसी), मुकेश ध्यानी, नवीन जोशी, जितेंद्र बिष्ट, अरविंद रावत, प्रकाश रावत, पुष्पा नेहरा सहित सभी ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।