उत्तराखण्ड की सँस्कृतिक धरोहर से रुबरु होंगे, विदेशी मेहमान।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

 

उत्तराखंड में जी 20 की दो महत्वपूर्ण बैठकें होनी हैं. जिसमें पहली बैठक 28, 29 और 30 मार्च को रामनगर में होनी है. उत्तराखंड जी-20 की पहली बैठक की मेजबानी के लिए तैयार है. इसके लिए रामनगर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं. जिसके तहत जी-20 बैठक के आयोजन स्थल, दीवारों और सड़कों किनारे उत्तराखंड की सभ्यता, संस्कृति को दिखाया जा रहा है.

 

 

रामनगर की दीवारें आजकल उत्तराखंड के रंग में रंगी नजर आ रही है. यहां की दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग की गई है. दीवारों पर की गई इस पेंटिंग में आपको उत्तराखंड की झलक देखने को मिलेगी. रामनगर में जी-20 की बैठक होनी है. जिसे देखते हुए आजकल रामनगर को चमकाया जा रहा है. जी 20 सम्मेलन में मेहमान अतिथियो को उत्तराखण्ड के कलाकार कुमाऊनी, गढ़वाली लोकनृत्य के माद्यम से राज्य जीवन शैली और यहां की सांस्कृतिक धरोहर से भी अवगत कराएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता पर मुख्य सचिव की समीक्षा

इस काम की जिम्मेदारी फाइन आर्ट में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने उत्तराखंड की पहली महिला कुसुम पांडे को दी गई है.बता दें फाइन आर्ट में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित उत्तराखंड की पहली दृश्य कला आर्टिस्ट कुसुम पांडे और उनकी टीम ने 28, 29, 30 मार्च को होने वाली जी-20 की बैठक को लेकर दीवारों पर उत्तराखड की संस्कृति को उकेरने का जिम्मा लिया है. कुसुम पांडे ने महाविद्यालय की दीवारों पर उत्तराखंड की संस्कृति को उतारा है. इन तस्वीरों में उत्तराखंड की संस्कृति, रहन-सहन के अलावा उत्तराखंड के वाद्य यंत्रों को दर्शाया गया है. उनकी टीम अपनी कला के जरिए दीवारों के सौंदर्यीकरण के साथ साथ रामनगर की खूबसूरती में चार चांद लगाने में जुटी हैं. कुसुम पांडे ने अपनी कला के जरिये दीवारों को जीवंत कर दिया है, जो बिना कहे ही उत्तराखंड को बड़ी खूबसूरती से बयां कर रही हैं.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता महिला मुक्केबाजों को किया सम्मानित।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रामनगर में प्रस्तावित G-20 सबमिट को लेकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने नयागांव से लेकर बैलपड़ाव और कोसी बैराज में हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट शनिवार को दोपहर नयागांव पहुंचे, जहां उन्होंने 28 से 30 मार्च तक रामनगर में प्रस्तावित G-20 सम्मिट की तैयारियों का निरीक्षण किया।  इस दौरान नया गांव में उन्होंने वृक्षारोपण भी किया। जिसके पश्चात वह बैलपड़ाव होते हुए रामनगर, कोसी बैराज पहुंचे जहां उन्होंने G-20 सम्मिट की तैयारियों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही सांसद द्वारा जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट से तैयारियों का जायजा लिया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने नवनिर्मित बनभूलपुरा थाने का किया निरीक्षण, समयबद्ध तरीके से सुविधाएं पूरी करने के दिए निर्देश।

 

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रामनगर में प्रस्तावित G-20 सबमिट को लेकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट से तैयारियों का जायजा लिया गया ।

उत्तराखंड में जी 20 की दो महत्वपूर्ण बैठकें होनी हैं, जिसमें पहली बैठक 28, 29 और 30 मार्च को रामनगर में होनी है। उत्तराखंड जी-20 की पहली बैठक की मेजबानी के लिए तैयार है।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *