17 वर्षीय किशोरी की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने उसके नाबालिग दोस्त पर ही बेटी को चौथी मंजिल से नीचे धक्का देने का लगाया आरोप।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में रविवार तड़के 17 वर्षीय किशोरी की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लड़की के परिजनों ने उसके नाबालिग दोस्त पर ही बेटी को चौथी मंजिल से नीचे धक्का देने का आरोप लगाया है। वहीं शुरुआती जांच के बाद पुलिस मामले को आत्महत्या का बता रही है। पुलिस ने किशोरी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस मोर्चरी भेज दिया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच में जुटी है।

17 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ मधु विहार की गली नंबर-28 में रहती थी। इसके परिवार में पिता के अलावा एक बड़ा भाई है। किशोरी ने इसी सात 11वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। 15 मार्च को अचानक उसकी मां की मौत हो गई थी। किशोरी की जगतपुरी, राधे श्याम पार्क के एक 17 वर्षीय किशोर से दोस्ती थी। 16 मार्च को दोनों परिवार को बिना बताए देहरादून घूमने निकल गए। लड़की के परिवार ने पुलिस को खबर दी।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

 

इसके अगले ही दिन पुलिस व परिवार ने लड़का-लड़की को देहरादून से बरामद कर लिया। इस बीच रविवार सुबह 5.00 बजे यह हादसा हो गया। लड़का चुपचाप अकेला किशोरी के घर उससे मिलने पहुंचा था। दोनों छत पर मौजूद थे। बेटी को बिस्तर पर न पाकर पिता जब छत पर पहुंचे तो उन्होंने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान लड़की ने छत से छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी की बाइक पर फर्राटा, कमर में तमंचा... पुलिस ने एक झटके में किया खेल खत्म।

 

परिजन लड़की को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लड़की के पिता ने नाबालिग लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उससे बातचीत के बाद पुलिस ने मामले को आत्महत्या का बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *