भाजयुमो 28 अप्रैल से 01 मई तक उत्तराखंड में निकालेगा सुशासन यात्रा,18 प्रदेशों का 30 सदस्य दल पहुंचेगा उत्तराखंड।

देहरादून (अमित नौटियाल)- भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड 28 अप्रैल से 01 मई तक उत्तराखंड में सुशासन यात्रा निकालेगी, जिसमें 18 प्रदेशों का 30 सदस्य दल उत्तराखंड पहुंचेगा। वहीं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल और भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के निर्देशन में भाजयुमो उत्तराखंड में चार दिवसीय सुशासन यात्रा निकालेगी। यात्रा में 18 प्रदेशों का 30 सदस्य दल उत्तराखंड पहुंचेगा। और यह दल उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक धरोहर जानेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा, 134 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

इसके साथ ही उत्तराखंड में भाजपा सरकार के कार्यों को भी जानेंगे। इसके साथ उन्होंने कहा कि भारत के निर्माण में अच्छे कार्यकर्ता के रूप में अलग- अलग राज्यों की संस्कृति एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रदेश को अवलोकन करने का मौका मिलेगा। वहीं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि सुशासन यात्रा टपकेश्वर से काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तरकाशी तक यात्रा चलेगी। यात्रा का उद्देश्य उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन को बढ़ाना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।