किसके सिर पर सजेगा मण्डल अध्यक्ष का ताज।

ख़बर शेयर करें -

शादाब हुसैन – सवाददाता

जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे अब नगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष के चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है भले ही मण्डल अध्यक्ष के पद के लिए 5 से 7 लोगो ने अपनी दावेदारी की हो लेकिन सूत्रों की माने तो तीन नामो पर लगातार चर्चाएं संघ में चल रही है जिसमे चंकित हुड़िया रजत हुड़िया ओर सुरेश खुराना जिनमे किसी भी एक नाम पर संघ और भाजपा की मोहर लग सकती है।यहां अगर बात की जाए जिनके नाम ने अब अपने नाम को लोगो के मुख पर लाने को मजबूर कर दिया है वो है रजत हुड़िया।

 

 

ज्ञात हो रजत हुड़िया भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भी है और विगत के विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय की चुनाव बाइक रैली के संयोजक की भूमिका भी निभा चुके है। इतना ही नही रजत हुड़िया वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक हुड़िया के सुपुत्र है।अशोक हुड़िया डिस्ट्रिक कॉपरेटिव बैंक के डायरेक्टर भी है।माना जाता है भाजपा में अशोक हुड़िया का कद भाजपा में ऊंचा माना जाता है।ओर हो सकता है पिता द्वारा भाजपा में जो विरासत खड़ी की है उसका सीधा फायदा रजत हुड़िया को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी की सख्ती रंग लाई, रामनगर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का बड़ा खुलासा कर दो बदमाश गिरफ्तार किए।

 

 

वही चंकित हुड़िया जो कि निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष भी है और कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का कहना है चंकित हुड़िया के अथक प्रयासों से भाजपा के कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिला है हर एक कार्यक्रम में हर कार्यकर्ता तक सूचना पहुची है और वही सैकड़ो सफल कार्यक्रमो का आयोजन भी हुआ है इतना ही नही कार्यकर्ताओ का कहना है भाजपा मंडल अध्यक्ष के पद पर रहकर चंकित हुड़िया ने अपने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया है।ज्ञात हो निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष चंकित हुड़िया हाल ही में ऐसे समय से होकर गुजरे जिसका अंदाजा लगाने में भी रूह कांप जाती है।कार्यकर्ताओ का कहना है चंकित हुड़िया के पिता स्व0 भगवान दास वरिष्ठ भाजपा नेता थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन भाजपा को समर्पित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले रामनगर में चला बुलडोजर, भवानीगंज में 20 पक्के अतिक्रमण जमींदोज।

 

 

विगत समय मे विधानसभा चुनाव के दौरान चंकित हुड़िया के पिता का देहांत हो गया उसके बाद भी भाजपा को समर्पित रहने वाले स्व भगवान दास हुड़िया के जाने के बाद भी परिवार जन ने चंकित हुड़िया का हौसला बढ़ाया ओर पुनः चुनाव प्रक्रिया में लगा दिया जिसका सीधा सीधा फायदा क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय को हुआ कार्यकर्ताओ ने बताया कि भाजपा को समर्पित रहने वाले स्व भगवान दास हुड़िया को श्रद्धांजलि देने के लिए क्षेत्र की जनता ने भाजपा को वोट देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।और अरविंद पांडेय अपने लक्ष्य में कामयाब हुए जिसके बाद अपने घर जाने से पहले क्षेत्रीय विधायक अरविंद पाडेय ने भी स्व भगवान दास हुड़िया के चित्र के सम्मुख पुष्पर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और आशीर्वाद लिया। भाजपा के प्रति चंकित हुड़िया व उनके परिवार का समर्पण चंकित को मण्डल अध्यक्ष बना सकता है।चंकित हुड़िया संघ के नगर विद्यार्थी प्रमुख बनकर लगातार 7 साल सेवा कर चुके है और निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष का पद भी सम्भाल रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजुनाथ टीसी के सख्त एक्शन से कांपे अपराधी, ₹25 हजार का इनामी हत्यारोपी आखिरकार पुलिस गिरफ्त में।

 

 

अगर बात तीसरे नाम की की जाए तो सुरेश खुराना जो कि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता है जिन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व सम्भाला है इतना ही नही समय के साथ जिला कार्यकारिणी सदस्य व युवा मोर्चा के लगातार 3 बार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी रहे है। सुरेश खुराना क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी भी है और भाजपा सरकार में वर्तमान समय मे नगर पालिका के नामित सभासद भी है और भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन सुखीजा के साथ लगातार सक्रिय रूप में भाजपा की सेवा कर रहे है।विगत कुछ समय पूर्व नगर में एक भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले में अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोलने को लेकर एहम भूमिका भी निभा चुके है हो सकता है भाजपा के लिए लगातार समर्पित रहने का फायदा सुरेश खुराना को मिल जाये। अब देखना यह है कि नगर वासियो व क्षेत्रवासियों को कौन सा चेहरा मण्डल अध्यक्ष के रूप में मिलेगा।।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *