महिला क्लस्टर सगठन के द्वारा आज महिलाओं के सामाजिक और शैक्षिक स्तर में सुधार को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया

संवाददाता रामनगर – (नाजिम कुरैशी)

रामनगर – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बने उम्मीद महिला क्लस्टर सगठन के द्वारा आज महिलाओं के सामाजिक और शैक्षिक स्तर में सुधार को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आज एनआरएलएम से जुड़कर ग्रामीण महिला जहां आजीविका के साधन अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं वही आज अपने सामाजिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक हो रही है । तथा समाज मे अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। जिन ग्रामीण महिलाओं को कल तक बैंक का पता नही था, वही महिलाएं आज बैंक से 5 से 6 लाख तक का ccl लेकर रोजगार कर कार्य कर रही हैं। और स्वयं बैंक से संबंधित लेन देन का कार्य कर रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर महिलाओं के शैक्षिक स्तर में भी आज बहुत सुधार हुआ है आज महिलाओं को ग्राम पंचायत, ब्लाक, जिले, और राज्य तक कि योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त रहती हैं। और वो इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रही हैं।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर महिलाए आत्मनिर्भर तो बन ही रही हैं, साथ ही उनका आत्मसम्मान भी बढ़ा है। आज की संगोष्ठी में ब्लॉक मिशन प्रबंधनक रामनगर डॉ श्री शिव कुमार श्रीवास्तव , एरिया कोडिनेटर रजनी , उम्मीद महिला क्लस्टर संगठन के पदाधिकारि सीतल बिष्ट, बबीता बिष्ट, मंजू कांडपाल, गंगा लटवाल, सरोज जोशी और 8 ग्राम संघठनो के पदाधिकारी , सक्रिय महिला, और सी आर पी मौजूद रहे। संगोष्ठी में उपस्थित सभी महिलाओं को उम्मीद महिला क्लस्टर संगठन की ओर से सम्मानित भी किया गया।

kj
tara
यह भी पढ़ें 👉  फायरिंग से दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *