रामनगर में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, पूर्व सभासद के बेटे पर जानलेवा हमला।

रामनगर में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, पूर्व सभासद के बेटे पर जानलेवा हमला।
ख़बर शेयर करें -

रामनगर में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, पूर्व सभासद के बेटे पर जानलेवा हमला।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, शहर में कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पूर्व सभासद उस्मान के पुत्र सिकंदर पर अज्ञात युवकों ने धारदार हथियारों और तंमचों से जानलेवा हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में सीएम धामी का जनसभा संबोधन, 108 करोड़ की परियोजनाएँ जनता को समर्पित

घटना की जानकारी के अनुसार, घायल सिकंदर ट्रक यूनियन कार्यालय के पास स्थित अपनी ट्रांसपोर्ट पर बैठा था, तभी बाइक और टेंपो में सवार होकर आए हमलावरों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। चश्मदीदों के अनुसार, हमलावरों के हाथों में तेजधार हथियारों के साथ-साथ तमंचे भी थे

स्थानीय लोगों द्वारा घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति के बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने और हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  78 वर्षीय बुज़ुर्ग की गोली लगने से मौत, इलाके में सनसनी—पुलिस जांच में जुटी।

🔴 प्रमुख सवाल:

  • खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे युवकों को किसका संरक्षण प्राप्त है?

  • ट्रक यूनियन जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर दिनदहाड़े हमला कैसे हुआ?

  • रामनगर में लगातार बढ़ती हिंसक घटनाओं के बावजूद पुलिस की सक्रियता पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आतंकी हमले की आशंका पर नैनीताल पुलिस की हाई-इंटेंसिटी मॉक ड्रिल।

 

 

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में इस घटना के बाद भय और रोष का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और शहर में गश्त बढ़ाने की मांग की है।