रामनगर में गूंजा योग मंत्र — साधकों ने किए एक सौ आठ सूर्य नमस्कार।

रामनगर में गूंजा योग मंत्र — साधकों ने किए एक सौ आठ सूर्य नमस्कार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर।
योगा रूट्स की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में महिला योग साधकों ने एक सौ आठ बार सूर्य नमस्कार कर स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में 30 से 55 वर्ष तक आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में लवप्रीत ने रखी जरूरतमंदों की बात, सीएम के निर्देश पर घर पहुंचा टैब।

रामनगर में गूंजा योग मंत्र — साधकों ने किए एक सौ आठ सूर्य नमस्कार।

योग गुरु श्रीमती तृप्ति शर्मा के निर्देशन में आयोजित सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में मिनी सती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं तनुजा रावत, विशाल वर्मा, प्रिया बंसल, पूजा अग्रवाल और मीना गर्ग ने विशेष स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के निर्णायक महेंद्र रावत और रेनू रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बेटियो की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं" - SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता, विशेष टीम ने तीनों बालिकाओं को हिमांचल से सुरक्षित खोजकर परिजनों को सौंपा—मायूस चेहरों पर खुशी बिखेरी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, सभासद शिवी अग्रवाल और अनीता गौड़ ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।


कार्यक्रम में बांसुरी वादक विनीत रिखाड़ी, पूनम गुप्ता, करण बिष्ट सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।