भाजपा नेता की हत्या के जल्द खुलासे को लेकर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री मंत्री अजय भट्ट ने की एसएसपी से बातचीत।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय- सह संपादक

रुद्रपुर – केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी में भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री संदीप कार्की की गोली मारकर हत्या की घटना पर एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी से दूरभाष पर वार्ता करते हुए तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है और कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और संगठन परिवारजनों के साथ खड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  निरीक्षण में लापरवाही उजागर, 2 कर्मियों का वेतन रोका; BEO पर भी कार्रवाई के निर्देश।

 

उन्होंने कहा है कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले हत्यारे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। एसएसपी से वार्ता के बाद श्री भट्ट ने विश्वास जताया कि उधम सिंह नगर पुलिस जल्द घटना का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में संपन्न हुआ 03 दिवसीय NAFIS/MCU प्रशिक्षण* *पुलिस अधीक्षक संचार मठपाल ने प्रमाण पत्र बांटते हुए कहा— "वैज्ञानिक साक्ष्यों से बढ़ेगी विवेचना की गुणवत्ता और दोषसिद्धि दर*

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *