मालधन में खेल प्रतिस्पर्धा का हुआ आयोजन।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक 

गढ़वाल कुमाऊँ विकास समिति द्वारा शिवनाथपुर नई बस्ती मालधन में खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें बालक और बालिकाओं मैं खेल प्रतिभा दिखाई, वॉलीबॉल दौड़ व अन्य खेलों का आयोजन हुआ, “गढ़वाल कुमाऊँ विकास समिति” के संरक्षक व आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी शिशुपाल सिंह रावत को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया, जिसमें रावत जी ने भी वॉलीबॉल प्रतिस्पर्धा में बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनके साथ उद्घाटन मैच खेल कर शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियां मातम में बदलीं! रामनगर में मौत बनकर दौड़ी कार, ऑटो को कई बार पलटाया, महिला की मौत, दूसरी जिंदगी और मौत से जूझ रही।

मालधन में खेल प्रतिस्पर्धा का हुआ आयोजन।

इसके उपरांत प्रतिस्पर्धा में भाग लिए हुए बच्चों को संबोधन के जरिए मार्गदर्शन दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि खेल से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है व्यक्ति नशे से दूर रहता है उन्होंने बच्चों को यह भी कहा कि हमेशा खेती से जुड़े कभी भी व्यक्ति दूर ना रहे जो हमारे पूर्वजों ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था उसके प्रति हमेशा सजग रहें अंत में जीती हुई टीमों को पुरस्कार वितरण भी किया गया।