मुख्यमंत्री ने किया फिल्म आर्टिकल 370 का अवलोकन

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने किया फिल्म आर्टिकल 370 का अवलोकन

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सायं राजपुर रोड़ स्थित मॉल में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म आर्टिकल 370 का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने तथा भ्रष्टाचार को मिटाने से संबंधित विषय पर आधारित फिल्म वहां की तात्कालिक परिस्थिति को समाज के सामने लाने का सार्थक प्रयास है। इससे निश्चित रूप से लोगों को सही जानकारी भी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव का सख्त निर्देश: उत्तराखंड के सभी मेगा प्रोजेक्ट तय समय पर हों पूरे, मासिक-त्रैमासिक मॉनिटरिंग होगी।

 

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद जम्मू कश्मीर देश की मुख्य धारा से जुड़ा है तथा विकास के नये आयाम राज्य में स्थापित हो रहे हैं। फिल्म में यामी गौतम के शानदार अभिनय की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की है तथा इसे महिला सशक्तिकरण का भी बेहतर उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्दशक के साथ अन्य कलाकारों के अभिनय की भी प्रशंसा की है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के दिव्यांग विद्यालय से दो बच्चे लापता, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस; पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं।

 

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल,  गणेश जोशी, विधायक  मुन्ना सिंह चौहान,  अनिल नौटियाल,  सुरेश गड़िया, श्रीमती सविता कपूर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भूलेख सर्वेक्षण संस्थान अल्मोड़ा बनेगा आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र, आयुक्त रंजना राजगुरु ने दिए निर्देश।

ख़बर शेयर करें -