एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय द्वारा कोतवाली काशीपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय द्वारा कोतवाली काशीपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अराजक तत्त्वों पर कार्यवाही के दिये निर्देश।

एसएसपी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान जनता दरबार लगाकर की गई जन सुनवाई व मौके पर ही जनता की समस्याओं के निवारण हेतु थाना प्रभारी और हल्का प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

यह भी पढ़ें 👉  बाघों के दीदार का इंतजार खत्म, ढिकाला खुलते ही देश-विदेश के पर्यटकों की भीड़।!

नशे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने हेतु प्रत्येक दिवस नशे पर कार्यवाही की जाए तथा शराब तस्करी करने वालों पर गुंडा एक्ट कार्यवाही कर जिला बदर की कार्यवाही किया जाए।

कोतवाली काशीपुर में पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

 

आज दिनांक 24 फरवरी 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर डॉक्टर मंजुनाथ टीसी महोदय द्वारा कोतवाली काशीपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महोदय द्वारा नशे पर लगातार कार्यवाही कर नशा तस्करों को जेल भेजने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी महोदय द्वारा वर्दी के अच्छे टर्नआउट और वेपन हैंडलिंग की अच्छी जानकारी रखने वाले पुलिस कर्मियों को नकद रिवार्ड देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन! लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे 2 वारंटी गिरफ्तार, संभावित ठिकानों पर दी दबिश।

 

 

इस दौरान कोतवाली काशीपुर में जनसवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें काशीपुर क्षेत्र के व्यापारी, जनसेवक व स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया और एसएसपी महोदय के समक्ष अपनी समस्याएं रखी जिनका महोदय द्वारा तुरंत मौके पर ही समाधान किया गया।