रामनगर की जनता को दो विभाग की लापरवाही, पिला रहे हैं सीवर का गंदा पानी, स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

रामनगर कोसी नदी के किनारे बसा हुआ है यहां के सैकड़ों लोग इस कोसी नदी का पानी पीते हैं लेकिन वही 2 विभागों की लापरवाही से जनता को सीवर का गंदा पानी पिलाया जा रहा है वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा लाखों रुपए के नमामि गंगे प्रोजेक्ट के द्वारा नदियों को स्वच्छ और साफ बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं, रामनगर पालिका ने काटे 28 चालान।

लेकिन यहां के संबंधित अधिकारी सरकार के इस नमामि गंगे प्रोजेक्ट की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं और जनता को पिला रहे हैं सीवर का गंदा पानी वही सभासद भुवन डंगवाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि इससे कई संक्रामक बीमारियों के फेलने का खतरा बना हुया हैं

यह भी पढ़ें 👉  विद्युत कटौती और भारी बिलों को लेकर कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन में रोष, 10 दिन का अल्टीमेटम।

वही एडवोकेट एल एम पांडे ने बताया कि यहां पर ढिकुली में दर्जनों होटलों के द्वारा अपने सीवर का गंदा पानी इसी कोसी नदी में डाला जा रहा है। वहीं विभाग अपनी आंखें मूंद कर बैठा है। वह भी किसी बड़ी संक्रमण बीमारी के होने का इंतजार कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.29 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *