परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 150 वाहन चालान, 6 वाहन सीज।

परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 150 वाहन चालान, 6 वाहन सीज।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

परिवहन विभाग के द्वारा दो दिवस की प्रवर्तन कार्यवाही में 150 वाहनों के किए चालान एवं बस, मैक्सी , ट्रक सहित 06 वाहन सीज।

 

 

दुर्घटनाओं एवं अनधिकृत संचालन को रोकने के दृष्टिगत परिवहन विभाग के द्वारा प्रभावी प्रर्वतन कार्यवाही करते हुए परिवहन अधिकारियों के द्वारा पर्वतीय मार्गों पर दो दिवस में कुल 150 वाहनों के चालान किए। इसके साथ ही बस, ट्रक मैक्सी सही 06 वाहनों को सीज किया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर नियम तोड़े तो पुलिस का पड़ेगा हथौड़ा! नैनीताल में चला खाकी का ताबड़तोड़ एक्शन, 251 वाहनों के चालान, 10 सीज।

 

 

चेकिंग अभियान हल्द्वानी -खैरना मार्ग पर परिवहन कर अधिकारी आशुतोष डिमरी , हल्द्वानी क्षेत्र में सहायक संभागीय अधिकारी जितेंद्र, रामनगर- मोहान -सल्ट मार्ग पर परिवहन कर अधिकारी  जगदीश चंद्र के द्वारा संचालित किया गया। प्रवर्तन कार्रवाई बस, ट्रक, टैक्सी ,मैक्सी, ऑटो आदि वाहनों के विरुद्ध की गई । इसके साथ ही वाहनों के फिटनेस एवं परमिट के निलंबन की संतुति भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले से गुलजार होगा हल्द्वानी, 10 दिन तक एमबी इंटर कॉलेज मैदान में दिखेगी व्यापार और हुनर की ताकत।

 

 

प्रवर्तन करवाई यात्री एवं भार वाहनों में ओवरलोडिंग, हेलमेट, सीट बेल्ट, यूनिफॉर्म, र्यांत्रिक स्थिति, कर, परमिट व पंजीयन शर्तो का उल्लंघन,चालक लाइसेंस आदि के अभियोग में की गयी। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक  नंदन रावत, चंदन सुप्याल, गिरीश कांडपाल,  अनिल कार्की, अरविन्द हयांकी आदि उपस्थित रहे।