किन्नर के वेश में पहुंचे युवक मांगने लगे गृह प्रवेश की बधाई, शक होने पर मचा हड़कंप।

किन्नर के वेश में पहुंचे युवक मांगने लगे गृह प्रवेश की बधाई, शक होने पर मचा हड़कंप।
ख़बर शेयर करें -

किन्नर के वेश में पहुंचे युवक मांगने लगे गृह प्रवेश की बधाई, शक होने पर मचा हड़कंप।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून, 30 जुलाई:
पटेलनगर थाना क्षेत्र की साईं लोक कॉलोनी में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब गृह प्रवेश की बधाई लेने आए चार लोगों में से तीन पर लोगों को संदेह हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है जबकि तीन मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।

जानकारी के मुताबिक, एक मकान में गृह प्रवेश का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किन्नर के वेश में चार लोग वहां पहुंचे और पैसों की मांग करने लगे। स्थानीय लोगों को इन पर शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पटेलनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीन युवक फरार हो चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, की विशेष पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

पुलिस ने मौके से ढोल बजाने वाले यासीन नामक युवक को हिरासत में लिया है, जो सहारनपुर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथ दो युवक किन्नर के वेश में थे, जबकि एक वास्तविक किन्नर था। चारों उसी समुदाय से संबंध रखते हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार तीनों की तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इनका मकसद केवल बधाई लेना था या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, Rs. 20 हजार का इनामी बदमाश अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार।

जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह कोई ठगी का प्रयास था या नहीं।


ख़बर शेयर करें -