मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन एवं फिल्म पटकथा लेखक कमलेश पाण्डे ने भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन एवं फिल्म पटकथा लेखक कमलेश पाण्डे ने भेंट की।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन एवं फिल्म पटकथा लेखक कमलेश पाण्डे ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण एवं फिल्मांकन से संबंधित विषयों पर चर्चा की तथा उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को फिल्मांकन के अनुकूल बताया।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गादेवी-मोरादा मार्ग 15 नवंबर से पहले खोलने की मांग, शिशुपाल सिंह रावत के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन।

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौंदर्य फिल्मांकन के अनुकूल है। उत्तराखण्ड में फिल्मकारों को फिल्मांकन हेतु पूरा सहयोग दिया जा रहा है, इसके लिये फिल्मांकन के अनुकूल नीतियां भी बनाई गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  24 नवंबर से हल्द्वानी में सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला, 250 स्टालों में दिखेगी देशभर की कला और उत्पाद।

 

 

इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत आदि उपस्थित थे।

 

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

मा.मुख्यमंत्री प्रेस सूचना ब्यूरो