मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, मानसून तैयारियों के दिए निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, मानसून तैयारियों के दिए निर्देश।

 

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

 

जिला अधिकारी नैनीताल के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ स्वेता भंडारी द्वारा अपनी टीम के साथ भीमताल विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलदूंगा और विकासखंड ओखलकांडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डालकन्या का भ्रमण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 NEET-2026 पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का अभेद्य सुरक्षा घेरा* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया पुलिस बल को ब्रीफ, 11 केंद्रों के 100 मीटर दायरे में परीक्षार्थियों के अलावा किसी को अनुमति नहीं, नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर पैनी नजर*

 

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ हेमंत मार्तोलिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, प्रकाश उप्रेती, स्वतिसील गुरुरानी, अजय भट्ट आदि शामिल थे। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखला दूंगा में पनिया बोर के प्रधान श्री मयंक बोरा जी से भी वार्ता की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा डाल कन्या के प्रधान तथा उपस्थित ग्रामीण जनों से चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं सुनी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बुलेट पर नैनीताल कप्तान, कंधे से कंधा मिलाकर जवान ऐतिहासिक भीड़ के बीच सफल रहा कैंची धाम प्रबंधन!  आस्था का महासागर, चेहरे पर मुस्कान, कैंची धाम में ऐतिहासिक भीड़ ने किए सुव्यवस्थित दर्शन! 

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दोनों चिकित्सालय के स्टाफ और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया की चिकित्सालय में आगामी मानसून को देखते हुए सभी सुविधाएं दुरुस्त कर ली जाएं। साथ ही जो जो कमियां चिकित्सालय में प्रदर्शित हो रही हैं उनका समाधान कर लिया जाए और जो राज्य या जनपद स्तर से संबंधित हैं के लिए प्रस्ताव तुरंत प्रेषित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बिना परमिट चल रही रेंटल बाइकों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 74 वाहनों के चालान।

 

 

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा 108 समन्वयक को आदेशित किया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मानसून के दृष्टिगत एक वाहन ओखला दूंगा क्षेत्र में स्थापित किया जाए।


ख़बर शेयर करें -