ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

श्रीमति जयेता दत्ता तथा श्री मनोज कुमार निवासी चेन्नई , तमिलनाडू ने बंजारा ट्रैवल्स के एजेन्ट रमेश जोशी को जिम कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला रैंज में अपने 10 साथियों के साथ घुमने के दिनांक 25.12.21 तथा 26.12.21 की ई मेल के माध्यम से बुकिंग करायी गयी थी । जिसके लिए दिनांक 28.10.21 को रमेश जोशी उपरोक्त को गुगल पे के माध्यम से 37500 रुपये एडवान्स दिये गये थे । परन्तु रमेश जोशी उपरोक्त द्वारा जिम कार्बेट बुकिंग नहीं की गयी और न ही रुपया वापिस किया गया । सम्पर्क करने पर रमेश जोशी उपरोक्त द्वारा अपना मोबाइल नम्बर बन्द कर दिया गया। श्रीमति जयेता महेता उपरोक्त द्वारा इसकी शिकायत थाना कोतवाली रामनगर में की गयी । जिस पर कोतवाली रामनगर द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए बंजारा ट्रैवल्स उपरोक्त का पता लगाकर रमेश जोशी उपरोक्त को थाने लाया गया तथा उक्त द्वारा बुकिंग हेतु लिए गये 37500 रुपये वापिस दिलाये गये । जिसकी शिकायतकर्ता द्वारा प्रशंसा की गयी तथा कॉर्बेट नेशनल पार्क के निदेशक राहुल ललित आर्य आदि और अन्य उत्तराखण्ड पुलिस का धन्यवाद दिया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  विद्युत कटौती और भारी बिलों को लेकर कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन में रोष, 10 दिन का अल्टीमेटम।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *