शराब के नशे में बवाल, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

शराब के नशे में बवाल, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल पुलिस ने कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए हल्दूचौड़ क्षेत्र से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्राम खड़कपुर स्थित काली मंदिर के पास दो पक्षों के बीच शराब के नशे में जमकर विवाद और मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां दोनों पक्षों के लोग आपस में झगड़ा कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था बिगाड़ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।

 

 

 

चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष उग्र बने रहे। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 05 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गांव-गांव पहुंचकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में अनुशासन और सद्भाव बनाए रखें: सेवा सिंह।


ख़बर शेयर करें -