रसगुल्ले के डिब्बे में छिपा था ‘सफेद जहर’, पुलिस ने खोला नशे के खेल का राज। मिठास के पर्दे में चल रहा था नशे का धंधा, ऑपरेशन प्रहार में तस्कर गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रसगुल्ले के डिब्बे में छिपा था ‘सफेद जहर’, पुलिस ने खोला नशे के खेल का राज।

मिठास के पर्दे में चल रहा था नशे का धंधा, ऑपरेशन प्रहार में तस्कर गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

लालकुआं। बाहर से रसगुल्लों का साधारण डिब्बा, लेकिन अंदर छिपा था नशे का खतरनाक खेल। लालकुआं पुलिस ने एक ऐसे तस्कर को दबोचा है, जिसने स्मैक की खेप को रसगुल्ले के डिब्बे में छिपाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की। लेकिन “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मुस्तैद पुलिस टीम ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘अभिव्यंजना 5.0’ में साहित्य की अलख, मुख्यमंत्री धामी बोले— कवि समाज को नई दिशा देने वाले पथप्रदर्शक।

 

 

 

घटना 8 जून की है, जब बिंदुखत्ता चौकी पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग में जुटी थी। गांधीनगर प्रथम टूटी पुलिया के पास पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी। तलाशी ली गई तो हाथ में पकड़े रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे ने पूरा राज खोल दिया। डिब्बे के भीतर एक पारदर्शी पन्नी में छिपाकर रखी गई 7.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  करनपुर पंचायत में कचरा प्रबंधन अभियान की शुरुआत, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने दिखाई हरी झंडी।

 

 

पुलिस ने मौके से हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को एक व्यक्ति “सुंदर” से खरीदकर आसपास के युवाओं तक पहुंचाता था। आरोपी के इस खुलासे के बाद पुलिस अब नशे के नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने में जुट गई है।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन में पूर्व सैनिकों की होगी बड़ी भूमिका, उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत, पूर्व सैनिकों को जोड़ा जाएगा तंत्र से।

 

 

 

एक तरफ रसगुल्लों की मिठास, दूसरी तरफ युवाओं की जिंदगी में जहर घोलने की साजिश। लेकिन इस बार पुलिस की पैनी नजरों से तस्कर बच नहीं सका और उसका खेल बीच रास्ते में ही खत्म हो गया।

“ऑपरेशन प्रहार” जारी है… और नशे के सौदागरों पर पुलिस का वार भी।