कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस की अपील, यात्रा से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान।

ख़बर शेयर करें -

कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस की अपील, यात्रा से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

नैनीताल। बाबा नीब करौली महाराज के पावन धाम कैंची में 15 जून को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस मेले को लेकर नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

 

नैनीताल पुलिस ने कहा है कि श्रद्धालु अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व ट्रैफिक प्लान का अवश्य अध्ययन करें तथा निर्धारित मार्गों और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें। मेले के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखण्ड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत।

 

 

 

पुलिस का कहना है कि सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग, शटल सेवा और यातायात नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की गई है।

 

 

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे ट्रैफिक प्लान को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि किसी भी श्रद्धालु को यात्रा के दौरान असुविधा का सामना न करना पड़े और मेले का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 13 से 16 जून तक कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन।

 

 

 

“सुगम यातायात, सुरक्षित यात्रा और व्यवस्थित दर्शन” — इसी संकल्प के साथ नैनीताल पुलिस मेले की व्यवस्थाओं में जुटी हुई है।