पीएनजी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव हेतु वैध प्रत्याशियों की सूची जारी।

पीएनजी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव हेतु वैध प्रत्याशियों की सूची जारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

*रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में 7 नवंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन करा चुके वैध प्रत्याशियों की सूची जारी हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रोफेसर एस.एस.मौर्य ने बताया कि जांच समिति द्वारा नामांकन प्रपत्रों की वैधता की जांच की गई जिसमें अध्यक्ष पद हेतु हीरा सिंह भण्डारी व ललित कड़ाकोटी,छात्र उपाध्यक्ष हेतु शिवांग रस्तोगी व भास्कर सत्यबली एवं छात्रा उपाध्यक्ष हेतु नीलम मनराल व दीक्षा बेलवाल के नामांकन प्रपत्र वैध पाए गये।पीएनजी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव हेतु वैध प्रत्याशियों की सूची जारी। पीएनजी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव हेतु वैध प्रत्याशियों की सूची जारी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में किन्नर समाज से जुड़ा विवाद, याना खान ने जताया जान का खतरा, बधाई के अधिकारों को लेकर विवाद, 60 लाख रुपये के कथित सौदे का भी उठाया मुद्दा।

 

 

 

सचिव पद हेतु मनोज नेगी,चेतन पन्त व रोहित रावत के नामांकन पत्र वैध पाए गए।सांस्कृतिक सचिव हेतु केवल एक नामांकन मोहित कुमार ने कराया था जो अनिवार्य प्रमाण पत्र नहीं पाए जाने के कारण निरस्त किया गया। संयुक्त सचिव पद हेतु दीपक नेगी का नामांकन वैध पाया गया वहीं प्रेमा छिम्वाल ने अपना नाम वापस ले लिया है।कोषाध्यक्ष पद हेतु नैतिक करगेती , रोहित कुमार पुत्र जीवन चन्द्र व रोहित कुमार पुत्र बहादुर राम के नामांकन पत्र वैध पाए गए। कला संकाय प्रतिनिधि में प्राची बंगारी, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि में मनीषा बेलवाल के नामांकन पत्र वैध पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नाले में फंसी गाय को पीएम आवास लाभार्थियों और गोसेवकों ने निकाला

 

 

 

जबकि विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ था।विश्वविद्यालय प्रतिनिधि हेतु केवल सिंह व पीयूष जोशी के नामांकन पत्र वैध पाए गए।महाविद्यालय में छात्र छात्राएं छात्र संघ निर्वाचन हेतु अत्यंत उत्साहित है।प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे ने बताया कि 6 नवंबर को पूर्वाह्न 11बजे से आम सभा होगी। अगले दिन 7 नवम्बर को सुबह 8:00 बजे से अपरान्ह 2:00 बजे तक मतदान होगा।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

 

अपराह्न 3:00 बजे मतगणना एवं परिणामों की घोषणा की जाएगी। परिणामों की घोषणा के तत्काल बाद प्राचार्य द्वारा विजयी छात्र संघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।*

kj
tara