कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत, गोताखोरों ने बरामद किया शव।

कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत, गोताखोरों ने बरामद किया शव।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। मंगलवार को कोसी नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलामुंडे रिवर साइड रिजॉर्ट के जीएम अनिल डेविड ने पुलिस को सूचना दी कि रिजॉर्ट में कार्यरत अजय कुमार पुत्र विजय उर्फ बच्चे राम निवासी कनार, रानीखेत (अल्मोड़ा) अपने साथी राजकुमार पुत्र संजीव कुमार निवासी मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के साथ कोसी नदी में नहाने गया था। इसी दौरान तेज बहाव में वह बह गया और डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  जलजनित रोग प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, घर-घर स्क्रीनिंग जारी।

 

 

 

सूचना मिलते ही गर्जिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोर सोनू कुमार एवं किशोर पाठक की सहायता से नदी में तलाश अभियान शुरू किया गया। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने अजय कुमार का शव नदी की तलहटी से बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी कॉलेज रामनगर में चुनावी रण तैयार, 24 से नामांकन प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को होगा मतदान।

 

 

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक की मृत्यु डूबने से होना प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार।