“लूट की स्क्रिप्ट लिखी, पुलिस ने क्लाइमेक्स बदल दिया! 24 घंटे में दो शातिर गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और बाइक बरामद”

"लूट की स्क्रिप्ट लिखी, पुलिस ने क्लाइमेक्स बदल दिया! 24 घंटे में दो शातिर गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और बाइक बरामद"
ख़बर शेयर करें -

“लूट की स्क्रिप्ट लिखी, पुलिस ने क्लाइमेक्स बदल दिया! 24 घंटे में दो शातिर गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और बाइक बरामद”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भोटियापड़ाव क्षेत्र में मोबाइल और नकदी लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल, Rs. 2,000 की नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हथियारों की खेप खपाने के मंसूबों पर SSP डॉ0 मंजूनाथ का वार, SOG/ चोरगलिया पुलिस ने 8 तमंचों व 10 कारतूसों के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, अवैध हथियारों, नशे और अपराध को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा- SSP मंजुनाथ टीसी।

 

 

पुलिस के अनुसार 28 जून 2026 को वादी प्रदीप सिंह बोरा, निवासी सोमेश्वर (अल्मोड़ा) ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई कि 24 जून को दो अज्ञात युवकों ने उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उनका मोबाइल फोन तथा Rs. 2,000 की नकदी लूट ली। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  फाँटो ईको टूरिज्म जोन पहुंचे प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, वन संरक्षण और पर्यटन विकास को लेकर दिए अहम निर्देश।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर मनोज कुमार कत्याल, अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

 

 

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • अभय सिंह उर्फ उड़ी, निवासी राजपुरा, हल्द्वानी।
  • रवि रौतेला, निवासी फूलचौड़, हल्द्वानी।

बरामदगी:

  • लूटा गया मोबाइल फोन।
  • ₹2,000 की नकदी।
  • घटना में प्रयुक्त होंडा सीबीआर मोटरसाइकिल, जिसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।
यह भी पढ़ें 👉  भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए-मुख्य सचिव

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं के साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की भी बढ़ोतरी की गई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में चौकी प्रभारी भोटियापड़ाव कृपाल सिंह, कांस्टेबल विजय भारद्वाज और कांस्टेबल मुकेश सिंह शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती के साथ जारी रहेगा।


ख़बर शेयर करें -