जनहित के मुद्दों पर मेयर विकास शर्मा सक्रिय, रुद्रपुर के विकास प्रस्तावों पर आयुक्त दीपक रावत से की मुलाकात।

जनहित के मुद्दों पर मेयर विकास शर्मा सक्रिय, रुद्रपुर के विकास प्रस्तावों पर आयुक्त दीपक रावत से की मुलाकात।

जनहित के मुद्दों पर मेयर विकास शर्मा सक्रिय, रुद्रपुर के विकास प्रस्तावों पर आयुक्त दीपक रावत से की मुलाकात।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रुद्रपुर। रुद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा ने मंगलवार को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट कर शहर के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

 

 

मुलाकात के दौरान महापौर ने बरसात के मौसम में रुद्रपुर शहर में होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आंतरिक मार्ग संख्या-87 पर अटरिया मोड़ से डीडी चौक होते हुए त्रिशूल चौक तक सड़क के दोनों ओर आरसीसी नाले के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि नगर निगम इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर चुका है, जिसकी अनुमानित लागत 16.61 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

 

 

 

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि यह परियोजना शहर की जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने, वर्षाकाल में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण के माध्यम से इस जनहितकारी योजना के लिए शीघ्र वित्तीय स्वीकृति देने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, हिमालयी क्षेत्रों की धारण क्षमता का होगा वैज्ञानिक आकलन: सीएम धामी।

 

 

 

कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने महापौर द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित प्रस्ताव का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनहित और शहरी विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में लवप्रीत ने रखी जरूरतमंदों की बात, सीएम के निर्देश पर घर पहुंचा टैब।

बैठक के दौरान रुद्रपुर शहर के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जल निकासी व्यवस्था में सुधार तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान से जुड़े अन्य विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों अधिकारियों ने शहर के विकास कार्यों को गति देने और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया।