नैनीताल की सभी सहकारी समितियां बनीं E-PACS, सहकारिता सप्ताह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल की सभी सहकारी समितियां बनीं E-PACS, सहकारिता सप्ताह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी/नैनीताल। सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को जनपद नैनीताल में हरेला पर्व के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहकारिता विभाग एवं नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में कुंवरपुर सहित विभिन्न सहकारी समितियों में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में भाजपा पर तीखा हमला, महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और मानव-वन्यजीव संघर्ष को बनाया मुद्दा, 2027 में सत्ता परिवर्तन का किया दावा।

 

 

 

इस अवसर पर जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि भी सामने आई। नैनीताल जिले की सभी प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियां (PACS) अब 100 प्रतिशत E-PACS घोषित हो गई हैं। इससे किसानों को सहकारी सेवाएं डिजिटल माध्यम से अधिक सरल, पारदर्शी और त्वरित रूप में उपलब्ध हो सकेंगी।

संयुक्त निबंधक, सहकारी समितियां उत्तराखंड नीरज बेलवाल ने इस उपलब्धि पर जनपद नैनीताल की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश स्तर पर सभी समितियों को E-PACS से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे और नैनीताल ने यह लक्ष्य हासिल कर मिसाल पेश की है।

यह भी पढ़ें 👉  गौ माता पर आर-पार! करणी सेना ने सरकार को दिया 25 दिन का अल्टीमेटम।

 

 

 

कार्यक्रम में नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के सचिव एवं महाप्रबंधक आर.एस. रैना, जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां डी.एस. नपलचियाल, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह रैकुनी, उप महाप्रबंधक कविता गोदियाल, के.एस. रैकुली, दीपक चन्द्र भट्ट, विनोद चौधरी, भारत पंत सहित विभागीय एवं बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जनहित के मुद्दों पर मेयर विकास शर्मा सक्रिय, रुद्रपुर के विकास प्रस्तावों पर आयुक्त दीपक रावत से की मुलाकात।

 

 

 

इस दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया और कहा कि सहकारिता आंदोलन अब किसानों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


ख़बर शेयर करें -