पूर्व सैनिकों का भव्य संगम, गढ़वाल गौरव सैनिक कल्याण समिति ने मनाया पहला स्थापना दिवस।

पूर्व सैनिकों का भव्य संगम, गढ़वाल गौरव सैनिक कल्याण समिति ने मनाया पहला स्थापना दिवस।
ख़बर शेयर करें -

पूर्व सैनिकों का भव्य संगम, गढ़वाल गौरव सैनिक कल्याण समिति ने मनाया पहला स्थापना दिवस।

 

 

 

रामनगर। पीरूमदारा स्थित आशीर्वाद गार्डन में गढ़वाल गौरव सैनिक कल्याण समिति का प्रथम स्थापना दिवस गरिमामय एवं देशभक्ति के माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, वीरता पदक विजेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

 

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी (विशिष्ट सेवा मेडल), सेंटर कमांडेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर रहे। उनके प्रतिनिधि के रूप में सूबेदार मेजर शैलेंद्र मोहन ने कार्यक्रम में शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों में कर्नल दिनेश चंद्र अधिकारी, कर्नल बिष्ट, शिशुपाल सिंह रावत, गणेश रावत, इंद्र रावत, संजय डोर्वी, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, विमल बोरा सहित विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  परिजनों की सोशल मीडिया पर गुहार का मुख्यमंत्री ने लिया स्वतः संज्ञान

 

 

 

समारोह के दौरान वीर नारियों को सम्मानित कर उनके त्याग, साहस और राष्ट्र सेवा में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन किया गया। साथ ही शहीदों के परिजनों और वीरता पदक विजेताओं का भी विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ग्रीन फील्ड अकादमी के छात्र-छात्राओं की देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। स्वागत गीत, नंदा राजजात की झलक और सैनिक वेशभूषा में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान, लिया ‘नशे से आजादी’ का संकल्प।

 

 

 

इस अवसर पर समिति ने विधायक प्रतिनिधि एवं गढ़वाल-कुमाऊँ विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत को संगठन का विशिष्ट सदस्य बनाते हुए आजीवन सदस्यता प्रदान की। सम्मान मिलने पर उन्होंने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों का राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहा है तथा ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति, अनुशासन और संस्कारों को मजबूत करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक लेकर निकला था ‘खिलाड़ी’, पुलिस ने खेल शुरू होने से पहले ही कर दिया आउट।

 

 

कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव कैप्टन विक्रम सिंह कंडारी ने किया। अंत में सभी अतिथियों एवं पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

यह आयोजन पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीद परिवारों के सम्मान के साथ-साथ समाज में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देने वाला यादगार समारोह साबित हुआ।


ख़बर शेयर करें -
kj
tara