​👊*जुर्म कितना भी बड़ा हो, मंजूनाथ टीसी का हंटर सब पर चलता है* *रामनगर रिसॉर्ट कांड का वो ऐतिहासिक खौफनाक सच जिसे कप्तान डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने किया बेनकाब* *51 गिरफ्तारियां, 01 विधिविवादित किशोर संरक्षण में, 10 बेगुनाह लड़कियां आज़ाद, अवैध बार सील, भारी कैश बरामद*⚡

ख़बर शेयर करें -

​👊*जुर्म कितना भी बड़ा हो, मंजूनाथ टीसी का हंटर सब पर चलता है*

*रामनगर रिसॉर्ट कांड का वो ऐतिहासिक खौफनाक सच जिसे कप्तान डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने किया बेनकाब*

*51 गिरफ्तारियां, 01 विधिविवादित किशोर संरक्षण में, 10 बेगुनाह लड़कियां आज़ाद, अवैध बार सील, भारी कैश बरामद*⚡

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। नैनीताल पुलिस ने रामनगर के एक हाई-प्रोफाइल रिजॉर्ट में छापेमारी कर कथित देह व्यापार और अवैध गतिविधियों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 62 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें एक नाबालिग लड़की और एक नाबालिग किशोर भी शामिल हैं। मामले में रिजॉर्ट को सील कर दिया गया है, जबकि उसका जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी फरार है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी में बड़ा हादसा: चलती बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, दो गंभीर घायल।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया है कि 4 से 5 जुलाई 2026 तक के लिए रिजॉर्ट करीब 2.20 लाख रुपये में बुक किया गया था। आरोप है कि पार्टी के नाम पर शराब, महिलाओं और कथित “एक्स्ट्रा सर्विस” की व्यवस्था की गई थी। पुलिस का दावा है कि आरोपी राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी ने सुनील कुमार के माध्यम से महिलाओं की व्यवस्था कराई थी और प्रत्येक महिला के लिए करीब 10 हजार रुपये तय किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री धामी ने किया अकादमिक ब्लॉक और ऑडिटोरियम का उद्घाटन, कौशल ज्योति योजना का भी शुभारंभ।

 

 

 

जांच में यह भी सामने आया कि रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर ने होटल स्टाफ को पार्टी में आने वाले लोगों और महिलाओं का नाम आगंतुक रजिस्टर में दर्ज नहीं करने के निर्देश दिए थे। पुलिस का मानना है कि ऐसा साक्ष्य छिपाने और जांच को प्रभावित करने के उद्देश्य से किया गया। इन्हीं तथ्यों के आधार पर रिजॉर्ट को सील कर दिया गया है।

 

 

 

कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों में एक नाबालिग लड़की और एक नाबालिग किशोर मिलने के बाद मामले को और गंभीरता से लिया गया है। पुलिस बाल संरक्षण कानूनों के तहत भी कार्रवाई कर रही है। साथ ही मोबाइल फोन, दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ, बोले– हर बच्चे को मिलेगी आधुनिक और समान शिक्षा।

 

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि जिले में देह व्यापार, नशे और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को 2,500 रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा भी की है। फिलहाल फरार जनरल मैनेजर की तलाश जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


ख़बर शेयर करें -