मंदिरों के चढ़ावे पर सियासत तेज! रामनगर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला फूंका”

ख़बर शेयर करें -

“मंदिरों के चढ़ावे पर सियासत तेज! रामनगर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला फूंका”

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। मंदिरों के चढ़ावे और कथित सोना चोरी के मामलों को लेकर कांग्रेस ने रामनगर में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  "नशे के सिंडिकेट पर प्रहार! 91 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार"

 

 

 

 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढ़ावे, बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे तथा केदारनाथ धाम के सोना चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत छोड़ो” और सरकार विरोधी नारे भी लगाए।

 

 

 

 

पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में यदि किसी प्रकार की अनियमितता या चोरी के आरोप सामने आते हैं तो उनकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹50 हजार का इनाम; डेंगू रोकथाम और अस्पतालों पर भी डीएम के कड़े निर्देश।

 

 

 

 

इस दौरान नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, ओमप्रकाश, अनिल अग्रवाल, भुवन पांडे, गिरधारी लाल, राजू आर्य, रमेश पंडित, जयहिंद राम, शेरुद्दीन, हरदीप सिंह, राजीव कुमार, अंकुश अग्रवाल, मोइन खान, नजाकत अली, जावेद खान, प्रेम जैन, अनीस बंजारा, अनीस खान, बाली राम, तोता राम, कन्नू जोशी, राजेश नेगी, अपूर्व शाह, मोहम्मद अजमल, सनव्वर अली, गुलाम सादिक, प्रकाश चंद्र, जीवन प्रकाश, विकास कुमार (युवा कांग्रेस), स्वाती जोशी, कुमारी सपना, कुंदन सिंह बिष्ट, उमाकांत ध्यानी, वीरेंद्र लटवाल, महेश पांडे, अफाक हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  "रामनगर के लग्जरी रिसॉर्ट में 'जिस्म का काला कारोबार'! SSP मंजूनाथ TC का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 52 गिरफ्तार" "रिसॉर्ट की चमक के पीछे छिपा था देह व्यापार का अड्डा! SSP का मेगा रेड, 52 दबोचे, 10 युवतियां रेस्क्यू"

ख़बर शेयर करें -