शातिर की चाल हुई फेल, पुलिस ने चोरी की स्कूटी समेत दबोचा।

ख़बर शेयर करें -

शातिर की चाल हुई फेल, पुलिस ने चोरी की स्कूटी समेत दबोचा।

 

उधम1 सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने चोरी के एक मामले का तेजी से खुलासा करते हुए चोरी की स्कूटी बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना मालिक की अनुमति संपत्ति का सोशल मीडिया प्रचार पड़ेगा भारी, आयुक्त दीपक रावत का बड़ा संदेश।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को मंगलपड़ाव क्षेत्र से स्कूटी संख्या UK04AC0373 चोरी होने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में चौकी मंगलपड़ाव पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में दिव्यांग महागठबंधन की पहली राष्ट्रीय बैठक संपन्न, राष्ट्रीय विस्तार पर हुई चर्चा।

 

 

 

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने घास मंडी, मंगलपड़ाव से आरोपी सौरभ आर्या को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी निवासी बागजाला, गोलापार, थाना काठगोदाम है। उसके खिलाफ धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

 

 

 

पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता हुए 3 किशोर, पुलिस की तेजी से कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद।

बरामदगी:

  • चोरी की स्कूटी संख्या UK04AC0373

गिरफ्तारी टीम:

  • उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की (चौकी मंगलपड़ाव)
  • कांस्टेबल संतोष बिष्ट
  • कांस्टेबल भूपाल सिंह

ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की यह कार्रवाई एक बार फिर यह संदेश देती है कि अपराध करने वालों के लिए जिले में अब बच निकलना आसान नहीं है।


ख़बर शेयर करें -