बारिश पर डीएम का बड़ा एक्शन, पौड़ी में हाई अलर्ट—हर विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश।

ख़बर शेयर करें -

बारिश पर डीएम का बड़ा एक्शन, पौड़ी में हाई अलर्ट—हर विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश।

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पौड़ी गढ़वाल में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने आपदा परिचालन केंद्र से हालात की कमान संभालते हुए सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और चारधाम यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर पल-पल नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लीची के बगीचे में बिछा था नशे का जाल... पुलिस ने ऐसे दबोचा तस्कर!

 

 

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों और फील्ड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राहत एवं बचाव दलों, जेसीबी मशीनों और अन्य जरूरी संसाधनों को हर समय तैयार रखने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  बिना मालिक की अनुमति संपत्ति का सोशल मीडिया प्रचार पड़ेगा भारी, आयुक्त दीपक रावत का बड़ा संदेश।

 

 

 

डीएम ने साफ निर्देश दिए हैं कि भूस्खलन और मलबे से प्रभावित सड़कों पर यातायात तभी शुरू किया जाए, जब संबंधित विभाग उन्हें पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दें। चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जरूरत पड़ने पर यातायात रोकने तथा यात्रियों के लिए भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

जिलाधिकारी ने जलभराव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर ड्रेनेज व्यवस्था की कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर स्थिति में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का बड़ा तोहफा, 220.90 मीटर लंबा धनगढ़ी पुल जनता को समर्पित।

 

फिलहाल मौसम विभाग की चेतावनी के बीच पौड़ी जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर हालात से निपटने के लिए सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।


ख़बर शेयर करें -