उत्तराखंड के विकास में उद्योग जगत की बड़ी भागीदारी, सीएम धामी ने CSR निवेश बढ़ाने का किया आह्वान।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के विकास में उद्योग जगत की बड़ी भागीदारी, सीएम धामी ने CSR निवेश बढ़ाने का किया आह्वान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘उत्तराखंड CSR डायलॉग’ कार्यक्रम में उद्योग जगत से राज्य की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में किया गया CSR निवेश केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुण्य का कार्य भी है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने उद्योग समूहों, केंद्रीय उपक्रमों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य में संचालित कंपनियां अपने CSR फंड का अधिक से अधिक उपयोग उत्तराखंड के विकास कार्यों में करें। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का साझा संकल्प है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी की डिक्की से निकला 'नशे का खजाना'! SSP मंजूनाथ टीसी के ऑपरेशन प्रहार में 654 ग्राम चरस बरामद, शराब तस्कर भी गिरफ्तार"

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान कौशल विकास, सड़क सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, ग्राम विकास और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में कई प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही कई कॉर्पोरेट समूहों ने उत्तराखंड के लिए नई परियोजनाओं की भी घोषणा की।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड एक पर्वतीय और सीमांत राज्य है, जहां विकास की चुनौतियां अन्य राज्यों से अलग हैं। इसलिए राज्य को ऐसा विकास मॉडल चाहिए जो पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन और सामाजिक विकास के बीच संतुलन बनाए रखे। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कॉर्पोरेट जगत का अनुभव और संसाधन बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भू-जल संरक्षण पर बड़ा फोकस, मुख्य सचिव ने ग्राउंड वाटर रिचार्ज नीति बनाने के दिए निर्देश।

 

 

 

सीएम धामी ने बताया कि वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में राज्य को 3.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले थे, जिनमें से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम सहित 30 से अधिक उद्योग हितैषी नीतियां लागू कर निवेश का अनुकूल माहौल तैयार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता हुए 3 किशोर, पुलिस की तेजी से कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में 200 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिससे उद्योगों को पारदर्शी और भरोसेमंद व्यवस्था का लाभ मिल रहा है।

इन कंपनियों के साथ हुए एमओयू:

  • किया (Kia)
  • हुंडई (Hyundai)
  • इंफोसिस फाउंडेशन
  • ओएनजीसी
  • आईटीसी
  • महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड
  • आदित्य बिरला कैपिटल
  • फिनोलेक्स
  • पैनासोनिक

सीएम धामी ने विश्वास जताया कि उद्योग जगत की विशेषज्ञता और राज्य सरकार की पारदर्शी नीतियां मिलकर उत्तराखंड को देश का अग्रणी “इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली” और सस्टेनेबल इकोनॉमी वाला राज्य बनाएंगी।


ख़बर शेयर करें -