“ताला तोड़कर उड़ाया लाखों का माल… लेकिन CCTV की नज़र से नहीं बच सके शातिर! पुलिस ने 48 घंटे में पलट दी पूरी बाज़ी”

ख़बर शेयर करें -

“ताला तोड़कर उड़ाया लाखों का माल… लेकिन CCTV की नज़र से नहीं बच सके शातिर! पुलिस ने 48 घंटे में पलट दी पूरी बाज़ी”

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी में चोरी की दो बड़ी वारदातों को अंजाम देकर खुद को बेहद शातिर समझ रहे बदमाशों का खेल आखिरकार खत्म हो गया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हल्द्वानी पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर दोनों मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी का लाखों रुपये का सामान भी बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आईजी कुमाऊं का बेतालघाट थाना निरीक्षण, निर्माण कार्य और पुलिस व्यवस्था पर सख्त निर्देश।

 

 

 

पहली वारदात रामपुर रोड स्थित बेड़ापोखरा में हुई, जहां बंद मकान का ताला तोड़कर चोर एलईडी टीवी, Dell लैपटॉप, Sony मोबाइल, Havells पंखा, मंदिर की पीली धातु की मूर्तियां, पूजा सामग्री और अन्य कीमती सामान समेट ले गए।

 

 

 

दूसरी घटना सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में हुई, जहां एसी के आउटडोर यूनिट से कॉपर पाइप चोरी कर लिए गए। दोनों घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का बड़ा तोहफा, 220.90 मीटर लंबा धनगढ़ी पुल जनता को समर्पित।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तुरंत विशेष टीम गठित की। पुलिस ने दर्जनों CCTV फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और आखिरकार दोनों शातिरों तक पहुंच गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक बिष्ट उर्फ गोलू और ऋषभ अग्रवाल के रूप में हुई। रितिक पर पहले से चोरी, लूट और एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई 42 इंच एलईडी टीवी, Dell लैपटॉप, Sony मोबाइल, मंदिर की मूर्तियां, पूजा सामग्री, Havells सीलिंग फैन और बेस अस्पताल से चोरी हुए कॉपर पाइप बरामद कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  "रामनगर के लग्जरी रिसॉर्ट में 'जिस्म का काला कारोबार'! SSP मंजूनाथ TC का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 52 गिरफ्तार" "रिसॉर्ट की चमक के पीछे छिपा था देह व्यापार का अड्डा! SSP का मेगा रेड, 52 दबोचे, 10 युवतियां रेस्क्यू"

 

 

अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” एक बार फिर सफल साबित हुआ है। शानदार खुलासे पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पूरी पुलिस टीम को 1,500 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अब साफ संदेश है—हल्द्वानी में चोरी कर बच निकलना आसान नहीं, क्योंकि पुलिस की नज़र हर कदम पर है।


ख़बर शेयर करें -