मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का अवसर, डीएम ने की नागरिकों से अपील।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का अवसर, डीएम ने की नागरिकों से अपील।
ख़बर शेयर करें -

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का अवसर, डीएम ने की नागरिकों से अपील।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी, 16 जुलाई। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जनपदवासियों को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नैनीताल जनपद की छह विधानसभा सीटों—लालकुआं, भीमताल, नैनीताल (अ.जा.), हल्द्वानी, कालाढूंगी और रामनगर—की फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर 14 जुलाई 2026 को प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया शिकायत पर हरकत में आया प्रशासन, दो घंटे में चला नैनीझील का बृहद सफाई अभियान।

 

 

जिलाधिकारी ने बताया कि जनसाधारण एवं मतदाताओं के अवलोकन के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली जनपद के सभी 1068 मतदेय स्थलों, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (उपजिलाधिकारी), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार) के कार्यालयों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय, नैनीताल में उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, नागरिकों से दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अपील।

 

 

 

उन्होंने जनपद के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे प्रारूप-6 एवं सलंग्न-4 के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर आवेदन प्रस्तुत करें। वहीं, मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए प्रारूप-7 तथा नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन अथवा स्थानांतरण के लिए प्रारूप-8 के साथ आवेदन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भू-जल संरक्षण पर बड़ा फोकस, मुख्य सचिव ने ग्राउंड वाटर रिचार्ज नीति बनाने के दिए निर्देश।

 

 

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता अपने आवेदन भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voter.eci.gov.in तथा ECI NET मोबाइल ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची का अवलोकन कर समय रहते आवश्यक संशोधन एवं पंजीकरण कराने की अपील की है।


ख़बर शेयर करें -