जीरो टॉलरेंस नीति पर SSP NAINITAL बड़ा प्रहार, वायरल वीडियो का संज्ञान, महिला से अभद्रता और धमकी देने वाला गिरफ्तार

🔥 *जीरो टॉलरेंस नीति पर SSP NAINITAL बड़ा प्रहार, वायरल वीडियो का संज्ञान, महिला से अभद्रता और धमकी देने वाला गिरफ्तार*

*🚓 महिला सुरक्षा पर SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ TC का बड़ा संदेश—छेड़छाड़, धमकी और गुंडागर्दी करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा*

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी में एक महिला से अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर हुई इस कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि महिलाओं से बदसलूकी करने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद।

 

मामला हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र स्थित नीलांचल कॉलोनी का है। 14 जुलाई को एक डिलीवरी बॉय पता पूछने के लिए महिला के घर पहुंचा था। इसी दौरान पड़ोसी सलीक अली ने बिना किसी कारण महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वह लकड़ी लेकर हमला करने दौड़ा और महिला को जान से मारने तथा इज्जत को नुकसान पहुंचाने की धमकियां देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई बार उसके और उसकी बेटी के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ जैसी हरकतें कर चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत पर रामनगर में जुटे इतिहासकार, दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू।

 

 

घटना के बाद आरोपी का एक धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी सलीक अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कप्तान मंजुनाथ की अनोखी पहल का अनोखा अंदाज, रामलीला के साथ जागरूकता का मंच* *सेल्फी पॉइंट, शॉर्ट वीडियो और लोकल टीवी चैनलों से साइबर जागरूकता का विस्तार*

 

 

नैनीताल पुलिस ने साफ कहा है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। कानून तोड़ने और समाज का माहौल बिगाड़ने वाले हर आरोपी को कानून के दायरे में लाया जाएगा।