तीनपानी में चापड़-छुरे से हमला करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

तीनपानी में चापड़-छुरे से हमला करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
ख़बर शेयर करें -

तीनपानी में चापड़-छुरे से हमला करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी के तीनपानी क्षेत्र में चापड़ और छुरे से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और पतारसी-सुरागरसी के आधार पर आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने सुशील जोशी, एसएसपी ने कंधों पर सजाए सितारे।

 

 

 

पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को तीनपानी निवासी यमन प्रकाश ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि शनि मंदिर के पास सोनकर फार्म क्षेत्र में गौरव महतोलिया, सौरभ महतोलिया और सचिन महतोलिया ने उसके और उसके भाई के साथ मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसके भाई पर चापड़ और छुरे से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में साइबर हमला: सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइटें प्रभावित, बैकअप से बहाल हुईं सेवाएं।

 

 

मामले में एफआईआर संख्या 256/2026 दर्ज कर पुलिस टीम ने 31 जुलाई को गौरव और सचिन महतोलिया को मंगलपड़ाव से गिरफ्तार किया। इसके बाद 1 अगस्त को तीसरे आरोपी सौरभ महतोलिया को भोटियापड़ाव टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों और बयानों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 3(5) भी बढ़ाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी की कड़ी कार्यवाही से झपट्टा मारों का खेल खत्म* *SOG- मुखानी पुलिस ने 02 आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद किया*

गिरफ्तारी अभियान में मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल अरुण राणा, मोहम्मद अजहर और राहुल राणा शामिल रहे।


ख़बर शेयर करें -