प्रदेश में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1967 करोड़ की मंजूरी।

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1967 करोड़ की मंजूरी।

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में आधारभूत संरचना को मजबूत करने और शहरी सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों हेतु कुल ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से प्रदेश के कई जिलों में विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा फैसला, PM आवास परियोजनाओं की होगी नियमित निगरानी।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जीआईएस आधारित जल-निकासी योजना के अंतर्गत शामिल 15 योजनाओं के लिए ₹1960 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया है। इन योजनाओं का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करना और आधुनिक ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करना है।

 

 

 

इसके अलावा जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र में शारदा नदी के दाहिने किनारे स्थित खेत खेड़ा गांव की सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा योजना हेतु ₹6.82 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इस योजना से नदी कटाव और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: चोरगलिया पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधमसिंहनगर के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित चकबंदी कार्यालय के सामने इंटरलॉकिंग टाइल्स से स्टाफ कार पार्किंग निर्माण के लिए कुल ₹70.21 लाख की लागत के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में ₹42.12 लाख जारी करने को भी मंजूरी प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध, आधुनिक शिक्षा और समान अधिकारों पर जोर: मुख्यमंत्री धामी।

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि प्रदेशवासियों को इन योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।


ख़बर शेयर करें -