नैनीताल-रामनगर में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, 15 मुकदमों वाला चंदन सागर घायल।

नैनीताल-रामनगर में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, 15 मुकदमों वाला चंदन सागर घायल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल/रामनगर। नैनीताल एवं रामनगर क्षेत्र में पुलिस और एक वांटेड बदमाश के बीच जंगल में जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, दबिश के दौरान 15 मुकदमों में वांछित चंदन सागर हाथीबड़गड़ वन विभाग चेक पोस्ट से आगे जंगल में जाकर छिप गया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र चुनाव में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन—फ्लैग मार्च से दिया संदेश, अराजकता की कोई जगह नहीं* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. पहुँचे ग्राउंड जीरो पर, सुरक्षा व्यवस्था परखी और पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश, चुनाव की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी तत्काल कार्यवाही।

 

 

 

पुलिस टीम ने जंगल की घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, जिसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे जंगल की घेराबंदी कर बदमाश को घेर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर तहसील में प्रमाण पत्रों के फर्जीवाड़े पर उठे सवाल, एक पटवारी के निलंबन से आगे जांच की मांग क्या अन्य आईडी से भी जारी हुए प्रमाण पत्र? तहसील स्तर पर जिम्मेदारी तय करने की उठी मांग।

 

 

पुलिस की जवाबी फायरिंग में चंदन सागर के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, चंदन सागर के खिलाफ करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं और उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। मुठभेड़ की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय की आस में भटक रही रामनगर की प्रिया, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से सुरक्षा और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग।

 

 

 

एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई जारी रखेगी और किसी भी हालत में ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।