35 लाख के लेनदेन पर घमासान! 16 लोगों के साथ पहुंचा युवक, घर में घुसकर धमकी देने का आरोप।

ख़बर शेयर करें -

35 लाख के लेनदेन पर घमासान! 16 लोगों के साथ पहुंचा युवक, घर में घुसकर धमकी देने का आरोप।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। 35 लाख रुपये के कथित आर्थिक लेनदेन को लेकर रामनगर में विवाद सामने आया है। शंकरपुर भूल निवासी मो. नबी ने कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर एक युवक पर रकम वापस नहीं करने, अपने साथियों के साथ कार्यालय में पहुंचकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  धूमधाम से मना नैनीताल में 80वां स्वतंत्रता दिवस, प्रभारी मंत्री खजान दास ने फहराया तिरंगा।

 

 

 

 

तहरीर के अनुसार, मो. नबी ने ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद निवासी शाने आलम पुत्र जुल्फकार को पूर्व में उधार के तौर पर 35 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर शाने आलम लगातार टालमटोल करता रहा।

 

 

 

पीड़ित का आरोप है कि 13 अगस्त 2026 को वह शिवलालपुर चुंगी स्थित ब्रिजेश हॉस्पिटल के सामने अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान शाने आलम कथित रूप से करीब 15-16 अज्ञात साथियों के साथ तीन वाहनों से वहां पहुंचा। आरोप है कि आते ही उसके साथ अभद्र भाषा में गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर मारपीट की कोशिश करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद आरोपी मौके से चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान, लिया ‘नशे से आजादी’ का संकल्प।

 

 

 

तहरीर में आगे आरोप लगाया गया है कि उसी रात करीब 10 बजे शाने आलम अपने साथियों के साथ कथित रूप से पीड़ित के घर में जबरन घुस गया। वहां भी पीड़ित और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाया गया है। साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी देने की बात कही गई है। पुलिस को दोबारा सूचना दिए जाने के बाद सूत्रों के अनुसार 112 ने मौके से आरोपी सहाना आलम पुत्र जुल्फिकार निवासी तोक ठाकुरद्वारा को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  गौलावार फीडर नहर के किनारे बढ़ेगी हरियाली, जमरानी परियोजना ने किया वृक्षारोपण।

 

 

 

पीड़ित ने तहरीर में कहा है कि घटना के बाद उसे और उसके परिवार को आरोपियों से जान-माल का खतरा बना हुआ है। फिलहाल मामला पुलिस के समक्ष पहुंच चुका है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।


ख़बर शेयर करें -
kj
tara