रात के अंधेरे में चोरी का खेल, CCTV ने खोला चोरों का पूरा राज।

रात के अंधेरे में चोरी का खेल, CCTV ने खोला चोरों का पूरा राज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी। रात का सन्नाटा… बंद मकान… और चोरों की नजर घर के सामान पर। ताला टूटा, पानी की मोटर और बिजली का सामान गायब हुआ, लेकिन चोर शायद यह भूल गए थे कि उनकी हरकत कैमरे की नजर में कैद हो रही है। मामला टीपीनगर क्षेत्र का है, जहां चोरी की वारदात का पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पर्दाफाश कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नेकी की दीवार के संयोजक तारा घिल्डियाल का सियासी कदम, 200 समर्थकों के साथ कांग्रेस में होंगे शामिल।

 

 

9 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर पानी की मोटर, बिजली की तारें और अन्य सामान पार कर दिया था। पीड़ित विजय पाठक की शिकायत पर 13 अगस्त को हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

 

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने मोर्चा संभाला। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागों को जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव के अंतिम दौर में मारपीट पर SSP NAINITAL का तत्काल एक्शन, MBPG कॉलेज हल्द्वानी में दो गुटों के बीच विवाद—02 युवक गिरफ्तार, अन्य अराजक तत्वों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी।

पुलिस ने करन समेत दो विधि विवादित किशोरों को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। इनके कब्जे से एक गीजर, दो पानी की मोटर, बिजली की तारें और नल की टोंटियां बरामद हुईं।

 

 

 

जांच आगे बढ़ी तो कहानी में एक और किरदार सामने आया—कबाड़ी सुरेन्द्र कुमार। पता चला कि चोरी की कुछ नल की टोंटियां उसे बेची गई थीं। पुलिस ने 14 अगस्त को सुरेन्द्र कुमार को भी चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर तहसील में प्रमाण पत्रों के फर्जीवाड़े पर उठे सवाल, एक पटवारी के निलंबन से आगे जांच की मांग क्या अन्य आईडी से भी जारी हुए प्रमाण पत्र? तहसील स्तर पर जिम्मेदारी तय करने की उठी मांग।

 

 

गिरफ्तार करन और सुरेन्द्र कुमार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं दोनों किशोरों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

यानी चोरों ने समझा था कि रात के अंधेरे में चोरी का खेल आसानी से निकल जाएगा, लेकिन CCTV और पुलिस की सुरागकशी ने पूरा खेल पलट दिया।