रात के अंधेरे में चोरी का खेल, CCTV ने खोला चोरों का पूरा राज।

रात के अंधेरे में चोरी का खेल, CCTV ने खोला चोरों का पूरा राज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी। रात का सन्नाटा… बंद मकान… और चोरों की नजर घर के सामान पर। ताला टूटा, पानी की मोटर और बिजली का सामान गायब हुआ, लेकिन चोर शायद यह भूल गए थे कि उनकी हरकत कैमरे की नजर में कैद हो रही है। मामला टीपीनगर क्षेत्र का है, जहां चोरी की वारदात का पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पर्दाफाश कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन! लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे 2 वारंटी गिरफ्तार, संभावित ठिकानों पर दी दबिश।

 

 

9 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर पानी की मोटर, बिजली की तारें और अन्य सामान पार कर दिया था। पीड़ित विजय पाठक की शिकायत पर 13 अगस्त को हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

 

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने मोर्चा संभाला। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागों को जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रिश्तों में दिखी आत्मीयता, मोहन यादव ने लिया धामी की मां का आशीर्वाद।

पुलिस ने करन समेत दो विधि विवादित किशोरों को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। इनके कब्जे से एक गीजर, दो पानी की मोटर, बिजली की तारें और नल की टोंटियां बरामद हुईं।

 

 

 

जांच आगे बढ़ी तो कहानी में एक और किरदार सामने आया—कबाड़ी सुरेन्द्र कुमार। पता चला कि चोरी की कुछ नल की टोंटियां उसे बेची गई थीं। पुलिस ने 14 अगस्त को सुरेन्द्र कुमार को भी चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पशुओं के नाम पर क्रूरता! दो पिकअप में मिले 11 मवेशी, पुलिस ने दो को दबोचा।

 

 

गिरफ्तार करन और सुरेन्द्र कुमार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं दोनों किशोरों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

यानी चोरों ने समझा था कि रात के अंधेरे में चोरी का खेल आसानी से निकल जाएगा, लेकिन CCTV और पुलिस की सुरागकशी ने पूरा खेल पलट दिया।