रामनगर में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 7 लाख का गांजा लेकर जा रहा आरोपी गिरफ्तार।

रामनगर में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 7 लाख का गांजा लेकर जा रहा आरोपी गिरफ्तार।

रामनगर में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 7 लाख का गांजा लेकर जा रहा आरोपी गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक i20 कार से 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मो0 मुशताक के कथित सेक्सटॉर्शन खेल पर SSP मंजूनाथ टीसी का शिकंजा! पीड़ित ने एसएसपी को सुनाई आपबीती, मुशताक व ज्योति सहित पूरे गिरोह पर मुकदमा हुआ दर्ज, 10 साल तक ब्लैकमेलिंग, करोड़ों रुपये ऐंठने, झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप, अब जेल जाना तय।

पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखंड के Drug Free Devbhoomi अभियान को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढिकुली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान i20 वाहन संख्या DL10CS7869 को रोका।

 

 

 

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 27.12 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से सागर सिंह रावत, निवासी नई बस्ती पूछड़ी, को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वाहन की रैकी और स्कॉर्ट करने वाला बाइक चालक हर्षित कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक संख्या UK19B-4781 को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की वादियों में दौड़ेगी दुनिया की साइकिलें! 658 KM की हिमालयन MTB रेस का मुक्तेश्वर से आगाज, 10 जिलों से गुजरकर मसूरी पहुंचेगी रेस।

 

 

 

मामले में थाना रामनगर में FIR संख्या 256/2026, धारा 8/20/29/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने गांजा सराईखेत निवासी जगत से लाने तथा गुलरघट निवासी टी. आशु खान को बेचने की बात बताई है। पुलिस अब फरार आरोपी सहित गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मौत के जबड़े से पत्नी को खींच लाया पति! बाघ से भिड़ गया रामनगर का दर्शन सिंह।

पुलिस टीम

  • उ0नि0 हर्ष बहादुर पाल
  • हे0का0 गगन भंडारी
  • कानि0 महबूब आलम
  • कानि0 सचिन शर्मा
  • कानि0 आरिफ