

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत, किसानों के मुद्दों पर बढ़ी उम्मीदें
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
देहरादून। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। चौहान के उत्तराखंड आगमन को कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है और किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उत्तराखंड में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ किसानों की आय बढ़ाने से जुड़े विषयों पर केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद भी जताई जा रही है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा केंद्रीय मंत्री का एयरपोर्ट पर स्वागत इसी दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





















