ग्रामीण समस्याओं के समाधान हेतु समाज कल्याण विभाग का तत्पर प्रयास।

ग्रामीण समस्याओं के समाधान हेतु समाज कल्याण विभाग का तत्पर प्रयास।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देेशों क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल द्वारा ’सुशासन सप्ताह’ – प्रशासन गांव की ओर कैम्पेन अवधि (दिनांक 19 से 24 दिसम्बर, 2024) में ’’सरकार जनता के द्वार’’ कार्यक्रम का आयोजन नगारी गांव, भीमताल के राजकीय प्राइमरी विद्यालय में किया गया। जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा गांव के लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कप्तान मंजुनाथ ने ग्राउंड जीरो से लिया बड़ा, पहले सुरक्षित वापसी, फिर पहाड़ की चढ़ाई, कल रविवार के लिए One Way ट्रैफिक प्लान, शाम 06 घंटे पहाड़ों की ओर ट्रैफिक बन्द, हल्द्वानी वापसी वाले पर्यटकों को पहली प्राथमिकता।

 

 

 

तत्पश्चात् उन्होंने लोगों से ग्रामीण इलाकों में हो समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से खराब सड़कों का सुधार, जल जीवन मिशन के तहत पानी की लाईन के कार्य में लापरवाही और शिकायत का निराकरण करने, राजकीय प्राइमरी विद्यालय, तल्ला तिरछाखेत में 1 शौचालय का निर्माण कराये जाने, विद्यालय की छत की मरम्मत आदि की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पीएनजी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण, मतदान केंद्रों पर बढ़ी छात्रों की भीड़।

 

 

 

जिस पर समाज कल्याण अधिकारी द्वारा उच्चाधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही समस्याओं के निस्तारण करने की बात कही।