“चोरी के सोने से गाड़ी खरीदने का था प्लान, पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया फेल”

“चोरी के सोने से गाड़ी खरीदने का था प्लान, पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया फेल”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

गाड़ी खरीदने के लालच में युवक ने घर से उड़ाए लाखों के जेवर, भवाली पुलिस ने दबोचा—चोरी का माल शत-प्रतिशत बरामद

 

 

 

भवाली/नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती और भवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई का असर एक बार फिर देखने को मिला है। कोतवाली भवाली क्षेत्र में घर से चोरी हुए 12 तोला स्वर्ण आभूषणों की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से लगभग 15 लाख रुपये कीमत के चोरी किए गए स्वर्ण आभूषण शत-प्रतिशत बरामद कर लिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सुनी जनसमस्याएं

 

 

 

गैराडी लटवाल गांव निवासी उमा लटवाल ने 29 अगस्त को अपने घर से सोने के आभूषण चोरी होने की शिकायत भवाली कोतवाली में दर्ज कराई थी। मामले में मु0अ0सं0 33/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के आदेश पर पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ. जगदीश चन्द्र और क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक आसिफ खान के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

 

 

 

पुलिस टीम ने तत्काल सुरागरसी-पतारसी शुरू करते हुए संदिग्धों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस की तेजी का नतीजा रहा कि 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावट का खेल रोकने उतरा खाद्य विभाग, कालाढूंगी में आधा दर्जन से ज्यादा प्रतिष्ठानों की जांच।

जेवर बेचकर खरीदना चाहता था गाड़ी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए सोने के आभूषणों को बेचकर गाड़ी खरीदने का उसका इरादा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र सिंह लटवाल उर्फ जित्तू (20) पुत्र पूरन सिंह लटवाल, निवासी ग्राम गैराडी लटवाल, पोस्ट मौना, थाना भवाली, नैनीताल के रूप में हुई है।

ये जेवर हुए बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से पीली धातु की 02 जोड़ी पौंची, 01 जोड़ी कान के झुमके, 01 नथ, 01 गोलोबन्द, 01 मांग-टीका और 01 अंगूठी बरामद की गई। कुल बरामदगी लगभग 12 तोला स्वर्ण आभूषण की है, जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  थाना ऑफ द मंथ फोकस* *अब थानों की होगी परफॉर्मेंस रैंकिंग! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने शुरू किया “थाना ऑफ द मंथ”* *अपराध नियंत्रण से डिजिटल पुलिसिंग तक होगी कार्यप्रणाली की समीक्षा* *लापरवाही पर कुछ थाना प्रभारियों को लगाई फटकार*

मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई और उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम को ₹2,500 का इनाम

चोरी का त्वरित खुलासा और शत-प्रतिशत बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसएसपी नैनीताल ने ₹2,500 के इनाम की घोषणा की है।

गिरफ्तारी/बरामदगी टीम:
वरिष्ठ उ0नि0 आसिफ खान, उ0नि0 अरुण सिंह राणा, कानि0 आनन्द सिंह राणा, कानि0 हरीश सिंह, कानि0 प्रकाश चन्द्र, कानि0 मनीष पुनेठा, कानि0 नरेन्द्र मेहता, हे0कानि0 लाल बाबू, हे0कानि0 ओम प्रकाश एवं हे0कानि0 चालक आनन्द सिंह कनवाल।

kj
tara