नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं।

नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

देहरादून। प्रदेश के विभिन्न जिला सहकारी बैंकों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी, पुलिस लाइन पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

 

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सहकारिता राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला सहकारी बैंक किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के साथ ही स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर धामी, जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

 

 

उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सहकारिता क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

 

 

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में जिला सहकारी बैंक देहरादून के अध्यक्ष मंजीत रावत, चमोली के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक गढ़वाल (कोटद्वार) के अध्यक्ष पंकज रावत, टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला तथा जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह चौधरी शामिल रहे। सभी अध्यक्ष हाल ही में संबंधित जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास और राम सिंह कैड़ा भी उपस्थित रहे।

kj
tara