देवभूमि गढ़वाल सभा में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, जांच के बाद जल्द होंगे निष्पक्ष चुनाव।

देवभूमि गढ़वाल सभा में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, जांच के बाद जल्द होंगे निष्पक्ष चुनाव।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक


पीरुमदारा/रामनगर। देवभूमि गढ़वाल सभा ऋषिकेश में गढ़वाल सभा से जुड़े कथित फर्जी चुनाव और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्रीनफील्ड अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं वरिष्ठ समाजसेवी शिशुपाल सिंह रावत ने की। बैठक में लंबे समय से चले आ रहे फर्जीवाड़े पर गंभीर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी ने जीता ग्रामीणों का भरोसा, बुजुर्गों से मुलाकात कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

बताया गया कि उप निबंधक हल्द्वानी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी रामनगर द्वारा कराई गई जांच में चुनावों के नाम पर धोखाधड़ी, जाली हस्ताक्षर और वित्तीय अनियमितताओं के ठोस प्रमाण सामने आए हैं। जांच में कुछ तत्कालीन पदाधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

पूर्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष पान सिंह नेगी ने कहा कि समिति द्वारा कराए गए चुनावों में गंभीर अनियमितताएं हुईं, जिनकी निष्पक्ष जांच के बाद सच्चाई उजागर हुई है। उन्होंने आर्थिक अनियमितताओं की वसूली की भी मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  रणजीत सिंह रावत के जन्मदिन पर कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान।

बैठक में शिवेंद्र सिंह रावत ने आरोप लगाया कि फर्जी चुनाव के आरोपों के बावजूद उन्हें सभा की चाबी देने से इनकार किया गया, जो सदस्यों का अपमान है। सदस्यों ने आरोप लगाया कि सैकड़ों लोगों के जाली हस्ताक्षरों से फर्जी चुनाव दर्शाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से चमकी दीपिका की किस्मत, मेकअप स्टूडियो से बनाई अलग पहचान।

बैठक में प्रस्ताव पारित कर पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल की निष्पक्ष जांच, दोषियों की जवाबदेही तय करने और जांच पूरी होने तक पुरानी कार्यकारिणी को चुनाव लड़ने से रोकने का निर्णय लिया गया। साथ ही जल्द निष्पक्ष चुनाव कराने पर सहमति बनी।