गौशाला से गर्जिया धाम और दिव्यांग विद्यालय तक पहुंची सेवा, इंदर रावत ने मनाया धामी का जन्मदिन।

गौशाला से गर्जिया धाम और दिव्यांग विद्यालय तक पहुंची सेवा, इंदर रावत ने मनाया धामी का जन्मदिन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सैनिक इंदर रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रामनगर क्षेत्र में विभिन्न सेवा, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए।

 

 

 

कार्यक्रमों की शुरुआत गौशाला में गौमाता को चारा खिलाकर की गई। इसके बाद सरकारी अस्पताल पहुंचकर भर्ती अस्वस्थ एवं जरूरतमंद मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर विधि-विधान से हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किया गया। इस दौरान श्री श्री 108 महामंडलेश्वर मोहनानंद दास जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने हवन-अनुष्ठान में शामिल होकर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना की।

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने अहमद नदीम को सौंपी नैनीताल की सूचना व्यवस्था की कमान, जिला सूचना अधिकारी का मिला अतिरिक्त प्रभार।

 

 

इसके पश्चात मां गर्जिया के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में यूएसआर बसई दिव्यांग विद्यालय पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के साथ मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया गया। बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  ट्राउट पालन से बदली पहाड़ की तस्वीर, बागेश्वर में गांव लौटे युवाओं को मिला रोजगार का सहारा।

इस अवसर पर रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट समेत भाजपा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सहयोगी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर पूर्व सैनिक इंदर रावत ने सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए।